नक्सल अभियान और तेज होगा

Published at :03 Apr 2015 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सल अभियान और तेज होगा

गृह मंत्रलय : वरीय सलाहकार के विजय कुमार ने किया मुसाबनी का दौरा, कहा मुसाबनी : गृह मंत्रलय के वरीय सलाहकार (नक्सल) के विजय कुमार गुरुवार को मुसाबनी पहुंचे. करीब 11 बजे रिक्रियेशन क्लब मैदान में बने हेलीपैड में बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से वे उतरे. के विजय कुमार ने मुसाबनी में बने स्वाति प्रशिक्षण केंद्र […]

विज्ञापन
गृह मंत्रलय : वरीय सलाहकार के विजय कुमार ने किया मुसाबनी का दौरा, कहा
मुसाबनी : गृह मंत्रलय के वरीय सलाहकार (नक्सल) के विजय कुमार गुरुवार को मुसाबनी पहुंचे. करीब 11 बजे रिक्रियेशन क्लब मैदान में बने हेलीपैड में बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से वे उतरे. के विजय कुमार ने मुसाबनी में बने स्वाति प्रशिक्षण केंद्र और बानालोपा में स्थित सीआरपीएफ 193 बटालियन के मुख्यालय में गये और निरीक्षण किया. वे जवानों से मिले उनसे बात की और उत्साह बढ़ाया.
मौके पर घाटशिला के एसडीओ गिरिजा शंकर प्रसाद, सीओ विशाल दीप खालखो ने फूलों का बुके देकर उनका स्वागत किया. उनके साथ सीआरपीएफ के सेक्टर डीआइजी आरके मिश्र, के दुर्गा प्रसाद समेत कई वरीय अधिकारी भी थे. निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए के विजय कुमार ने कहा कि झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को और तेज किया जायेगा. झारखंड में नये डीजीपी डीके पांडेय के नेतृत्व में पुलिस अच्छा काम कर रही है.
झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के बीच अच्छा तालमेल है. वे सीआरपीएफ का प्रशिक्षण व परिचालन देखने झारखंड आये हैं. सीआरपीएफ एवं झारखंड पुलिस मिल कर नक्सल अभियान को ओर तेज करेगी और दोनों के बेहतर तालमेल से अच्छे परिणाम मिलेंगे. आज सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों से मिल रहे हैं कल राज्य सरकार के अधिकारियों से मिलेंगे.
स्वाति प्रशिक्षण केंद्र में जवानों से मिले. उग्रवाद और नक्सलवाद के खिलाफ सीआरपीएफ के प्रशिक्षण संस्थान स्वाति में प्रशिक्षण ले रहे जवानों से के विजय कुमार मिले तथा उनके साथ नक्सल अभियान को लेकर दो घंटे बात की.
श्री कुमार ने जवानों एवं अधिकारियों को कई निर्देश भी दिये. मौके पर सीआरपीएफ के चाईबासा प्रक्षेत्र के डीआइजी अशोक स्मयाल, 193 बटालियन के कमांडेंट संजय कुमार सिंह, कोल्हान के डीआइजी आरके धान, ग्रामीण एसपी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, एसपी अभियान शैलेंद्र वर्णवाल, आइआरबी के कमांडेंट, डीएसपी वचन देव कुजूर, 193 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी अजय तिवारी, डिपूटी कमांडेंट संदीप कुमार नीरज, जयराम प्रसाद समेत अनेक जवान उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola