बराज डैम से प्रति सेकेंड 3800 क्यूसेक पानी बह रहा

Published at :23 Aug 2013 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
बराज डैम से प्रति सेकेंड 3800 क्यूसेक पानी बह रहा

गालूडीह : सोमवार से लगातार बारिश होने से सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. नतीजतन गालूडीह बराज डैम के सभी 18 फाटक पहले ही खोल दिये गये हैं. गुरुवार दोपहर 12 बजे तक बराज डैम में करीब 90 मीटर पानी था. इस डैम से […]

विज्ञापन

गालूडीह : सोमवार से लगातार बारिश होने से सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. नतीजतन गालूडीह बराज डैम के सभी 18 फाटक पहले ही खोल दिये गये हैं. गुरुवार दोपहर 12 बजे तक बराज डैम में करीब 90 मीटर पानी था.

इस डैम से प्रति सैकेंड 38 सौ क्यूसेक पानी निकल कर आगे जा रहा है. इसकी पुष्टि गालूडीह बराज डैम के अधीक्षण अभियंता आरएन प्रसाद ने की. श्री प्रसाद ने बताया कि गुरुवार दोपहर 12 बजे तक प्रति सैकेंड इस डैम से होकर 38 क्यूसेक पानी आगे जा रहा है. डैम के सभी 18 फाटक खुले हैं.

इस दौरान यहां पानी रोका जाना भी संभव नहीं है. यहां पानी रोका गया पश्चिम दिशा के गांव डूब जायेंगे. उन्होंने बताया कि अभियंताओं का दल लगातार कंट्रोल कर रहा है. डैम पर हमारी नजर है. गुरुवार दोपहर में गालूडीह बराज के अधीक्षण अभियंता आरएन प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम डैम का निरीक्षण कर रही थी. टीम में कार्यपालक, सहायक और कनीय अभियंता भी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola