मुसाबनी के युवक की भूटान में हादसे में मौत

Published at :20 Mar 2015 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
मुसाबनी के युवक की भूटान में हादसे में मौत

मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड की फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत स्थित तिरिलडीह गांव के युवक रोबिन दास मार्डी (21) की भूटान में काम के दौरान एक दुर्घटना में मौत हो गयी. रोबिन भूटान के जल विद्युत परियोजना में काम करने डेढ़ माह पूर्व गया था. 18 मार्च को सुरंग बनाने के दौरान उसके ऊपर चट्टान गिर गया, […]

विज्ञापन
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड की फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत स्थित तिरिलडीह गांव के युवक रोबिन दास मार्डी (21) की भूटान में काम के दौरान एक दुर्घटना में मौत हो गयी. रोबिन भूटान के जल विद्युत परियोजना में काम करने डेढ़ माह पूर्व गया था.
18 मार्च को सुरंग बनाने के दौरान उसके ऊपर चट्टान गिर गया, जिससे दब कर उसकी घटना स्थल पर मौत हो गयी. उसके परिवार वालों को 18 मार्च की शाम छह बजे दूरभाष से घटना की जानकारी मिली. इसके बाद परिवार के साथ गांव में मातम छा गया. वाहन से शव उसके गांव परलाया जा रहा है. परिवार वाले शव की प्रतीक्षा में है. समाचार लिखे जाने तक युवक का शव गांव नहीं पहुंचा था.
रोबिन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था.
उसके पिता सिदो मार्डी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण रोबिन अपनी इंटर की पढ़ाई छोड़ कर मजदूरी करने के लिए भूटान गया था. रोबिन की मां की पूर्व में ही मौत हो गयी है. रोबिन की मौत की खबर पाकर उसके पिता, बड़े पिता हरि मार्डी, दादी कुइली मार्डी तथा मायनो का रो-रोकर बुरा हाल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola