छात्राओं ने शिक्षकों व छात्रों की कलाई पर बांधी राखी

Published at :20 Aug 2013 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
छात्राओं ने शिक्षकों व छात्रों की कलाई पर बांधी राखी

चाकुलिया : चाकुलिया के रेड जोन स्थित बर्डीकानपुर–कालापाथर पंचायत के मधुपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रक्षा बंधन की एक अनोखी पहल शुरू हुई. सोमवार को स्कूल की छात्राओं ने शिक्षकों तथा छात्रों की कलाई पर राखी बांधी. यह पहला अवसर है, जब दूर दराज के किसी स्कूल में रक्षा बंधन के महत्व को छात्र–छात्राओं को […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया के रेड जोन स्थित बर्डीकानपुरकालापाथर पंचायत के मधुपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रक्षा बंधन की एक अनोखी पहल शुरू हुई. सोमवार को स्कूल की छात्राओं ने शिक्षकों तथा छात्रों की कलाई पर राखी बांधी.

यह पहला अवसर है, जब दूर दराज के किसी स्कूल में रक्षा बंधन के महत्व को छात्रछात्राओं को समझाया गया. भाई और बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया गया. रक्षा बंधन को लेकर स्कूल के छात्रछात्राओं में काफी उत्साह था. दोपहर करीब दो बजे सभी छात्र लाइन में खड़े हो गये. छात्राओं ने सभी छात्रों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर राखी बांधी.

छात्राओं ने छात्रों को लड्ड खिलाया. इसके बाद छात्राओं ने प्रधानाध्यापक सुनील कुमार बेरा, शिक्षक सेंगल सिंह हेंब्रम, नील कमल महतो, कैलाश चंद्र महतो और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लाल मोहन मुंडा की कलाई पर भी राखी बांधी. प्रधानाध्यापक सुनील बेरा ने कहा कि रक्षा बंधन भाई और बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है. हर भाई को अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए.उन्होंने कहा कि स्कूल के छात्र भी छात्राओं को अपनी बहन समङों और उनकी रक्षा का संकल्प लें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola