करैला की फसल किया नष्ट किसान को आर्थिक नुकसान

Published at :15 Mar 2015 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
करैला की फसल किया नष्ट किसान को आर्थिक नुकसान

बहरागोड़ा : प्रखंड की सांडरा पंचायत के भादुआ गांव निवासी प्रफुल्ल महतो ने लगभग एक बीघा खेत में करैला की खेती की थी. अभी नियमित रूप से करैला तोड़ने का क्रम प्रारंभ हुआ था. 13-14 मार्च की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा फसल के लिए लगायी गयी जाल को हटा कर फसल को नष्ट कर दिया […]

विज्ञापन
बहरागोड़ा : प्रखंड की सांडरा पंचायत के भादुआ गांव निवासी प्रफुल्ल महतो ने लगभग एक बीघा खेत में करैला की खेती की थी. अभी नियमित रूप से करैला तोड़ने का क्रम प्रारंभ हुआ था. 13-14 मार्च की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा फसल के लिए लगायी गयी जाल को हटा कर फसल को नष्ट कर दिया गया. इसके चलते किसान को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है.
किसान ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति न ऐसी हरकत की है. करैले की लताएं जमीन पर गिर गयी हैं. फसल बर्बाद हो गयी है. उसने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा कई पौधों को उखाड़ दिया गया है. उसे करीब 50 हजार की क्षति हुई है. किसान ने आशंका जतायी है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है. प्रफुल्ल महतो ने घटना की सूचना बड़शोल थाना को दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola