सुलहनामा के बाद इलाज के लिए भेजी गयी गर्भवती माला

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के पांच पांडव में जलने से झुलसी तीन माह की गर्भवती माला चौधरी को रविवार को दोनों पक्षों के बीच हुए सुलहनामा के बाद इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा गया. विदित हो कि माला एक मार्च को जलने से झुलस गयी थी. उसके हाथ और चेहरे में जलने से जख्म […]
घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के पांच पांडव में जलने से झुलसी तीन माह की गर्भवती माला चौधरी को रविवार को दोनों पक्षों के बीच हुए सुलहनामा के बाद इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा गया. विदित हो कि माला एक मार्च को जलने से झुलस गयी थी. उसके हाथ और चेहरे में जलने से जख्म उभर आये हैं. माला को इलाज के लिए उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया था. यहां से चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया था.
दोनों पक्षों की बात पुलिस ने सुनी
सात मार्च को माला चौधरी पिता दुखु गोराई, मां संध्या गोराई, चाचा उपेन गोराई, पंचायत समिति सदस्य छाया रानी साव, मुखिया प्रतिनिधि मोनो सामद समेत बड़ाजुड़ी के ग्रामीणों के साथ थाना पहुंची थी. थाना में उसने प्रदीप चौधरी, जेठ, जेठानी और सास के खिलाफ लिखित शिकायत की थी. शाम में प्रदीप चौधरी और उसके परिजन भी थाना पहुंचे थे. पुलिस ने प्रदीप से कहा कि वह पहले अपनी पत्नी का इलाज कराये. इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी. इसी सहमति के बाद पुलिस ने भाजपा नेता, माला के परिजन और प्रदीप चौधरी के परिजनों के नेतृत्व में इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




