सड़क दुर्घटना में दुकानदार की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Mar 2015 7:03 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : मऊभंडार में होली की शाम शुक्रवार को एक बाइक पर सवार ने धक्का मार कर टुमानडुंगरी के आलू चॉप विक्रेता दिवाकर प्रमाणिक (35) को गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसे इलाज के लिए आइसीसी वर्कर्स अस्पताल में भरती कराया गया. यहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने टीएमएच रेफर कर दिया. […]
विज्ञापन
घाटशिला : मऊभंडार में होली की शाम शुक्रवार को एक बाइक पर सवार ने धक्का मार कर टुमानडुंगरी के आलू चॉप विक्रेता दिवाकर प्रमाणिक (35) को गंभीर रूप से घायल कर दिया.
उसे इलाज के लिए आइसीसी वर्कर्स अस्पताल में भरती कराया गया. यहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने टीएमएच रेफर कर दिया. टीएमएच में इलाज के दौरान शनिवार की भोर में दिवाकर की मौत हो गयी. ओपी प्रभारी ने सड़क दुर्घटना के बाद बाइक संख्या जेएच 05 आर/3195 और साइकिल को जब्त कर लिया है. बाइक पर सवार मऊभंडार के तीन युवक सवार थे. दुर्घटना के बाद तीनों युवकों को भी चोट लगी. उनका इलाज अस्पताल में जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




