इंस्पेक्टर ने पकड़ा अवैध लकड़ियों से लदा ट्रक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Mar 2015 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र के कालापाथर गांव से सटे जंगल से अवैध रूप से काटी गयी यूक्लिपोटाश की लकड़ियों को लेकर बंगाल जा रहे ट्रक संख्या (डब्ल्यू 11ए 7721) को पुलिस ने जब्त कर लिया है. ट्रक व लकड़ियों को वन विभाग के हवाले कर दिया गया है. गुप्त सूचना पर इंस्पेक्टर एके सिंह […]
विज्ञापन
चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र के कालापाथर गांव से सटे जंगल से अवैध रूप से काटी गयी यूक्लिपोटाश की लकड़ियों को लेकर बंगाल जा रहे ट्रक संख्या (डब्ल्यू 11ए 7721) को पुलिस ने जब्त कर लिया है. ट्रक व लकड़ियों को वन विभाग के हवाले कर दिया गया है. गुप्त सूचना पर इंस्पेक्टर एके सिंह ने बंगाल की ओर जा रहे वाहन को रोकने का प्रयास किया.
चाकुलिया-बहरागोड़ा मुख्य सड़क पर ट्रक खड़ा कर चालक और खलासी भाग निकले. सूचना पाकर बड़शोल और चाकुलिया पुलिस भी मौके पर पहुंची. लकड़ी पकड़े जाने की सूचना चाकुलिया के रेंजर गोरख राम को भी दी गयी. सूचना मिलते ही वनपाल जगन्नाथ कुमार कालापथर पहुंचे और वाहन को अपने कब्जे में कर वन विभाग कार्यालय ले आये. मौके पर बहरागोड़ा के इंस्पेक्टर दिनेश प्रसाद शुक्ला, बड़शोल थाना प्रभारी करम पाल भगत, चाकुलिया थाना प्रभारी विक्रमा राम समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.
कलापाथर गांव से सटे जंगल से लकड़ी माफिया द्वारा पेड़ काट कर अवैध रूप से भेजे जाने की सूचना मिली थी. कालापाथर से सटे जंगल में काटे गये कई रोले पड़े हुए मिले. जंगल से लौटने पर लकड़ियों से लदा वाहन को रोका गया. पुलिस को देखकर चालक व खलासी भाग निकले.
एके सिंह, इंस्पेक्टर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




