एचीसीएल/आइसीसी : पहुंचे सीएमडी बंद खान की जानकारी ली

Published at :01 Mar 2015 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
एचीसीएल/आइसीसी :  पहुंचे सीएमडी बंद खान की जानकारी ली

घाटशिला : एचसीएल/आइसीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक केडी दिवान शनिवार को हावड़ा- संबलपुर अप सुपर फास्ट एक्सप्रेस से घाटशिला पहुंचे. घाटशिला रेलवे स्टेशन पर आइसीसी के महाप्रबंधक हरिश चंद्र श्रीवास्तव ने सीएमडी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. सीएमडी स्टेशन से सीधे निदेशक बंगला पहुंचे. यहां पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद वे […]

विज्ञापन

घाटशिला : एचसीएल/आइसीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक केडी दिवान शनिवार को हावड़ा- संबलपुर अप सुपर फास्ट एक्सप्रेस से घाटशिला पहुंचे. घाटशिला रेलवे स्टेशन पर आइसीसी के महाप्रबंधक हरिश चंद्र श्रीवास्तव ने सीएमडी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. सीएमडी स्टेशन से सीधे निदेशक बंगला पहुंचे. यहां पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद वे महाप्रबंधक कार्यालय के लिए रवाना हुए. सीएमडी ने यहां पदाधिकारियों के साथ बैठक की और आइसीसी कारखाना के विभिन्न विभागों के संबंध में जानकारी हासिल की. सीएमडी बंद पड़ी सुरदा और राखा खान के मसले पर पदाधिकारियों से जानकारी ली. सीएमडी अपने दौरे में किन- किन बातों का निर्णय लेंगे. इस मसले पर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है. सीएमडी ने अपने दौरे के दौरान मान्यता प्राप्त आइसीसी वर्कर्स यूनियन के नेताओं से भी बात की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola