धान से लदा वाहन पलटा

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के एनएच-33 पेट्रोल पंप के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. धान के 54 बोरे लेकर जा रहा 407 वाहन हल्दीपोखर से चाकुलिया जा रहा था. वह पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर एनएच पर पलट गया. इस दुघर्टना में वाहन पर लदे धान के बोरे एनएच पर बिखर […]
घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के एनएच-33 पेट्रोल पंप के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. धान के 54 बोरे लेकर जा रहा 407 वाहन हल्दीपोखर से चाकुलिया जा रहा था. वह पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर एनएच पर पलट गया.
इस दुघर्टना में वाहन पर लदे धान के बोरे एनएच पर बिखर गये. इससे थोड़ी देर के लिए एनएच जाम हो गया. बाद में घाटशिला पुलिस पहुंची और एनएच पर पलटे वाहन को हटवाया. वाहन के चालक हल्दीपोखर निवासी विक्की सरदार ने बताया कि वह 54 बोरा धान लेकर चाकुलिया जा रहा था.
अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. पुलिस के समक्ष वाहन पर लदे धान के बोरों को एनएच के किनारे रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










