महुलिया में ग्राशिस भंग कर चुनाव कराने की मांग

Published at :24 Jul 2013 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
महुलिया में ग्राशिस भंग कर चुनाव कराने की मांग

गालूडीह : गालूडीह स्थित महुलिया मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय में ग्राशिस और प्रबंधन समिति को भंग कर नयी समिति गठित करने एवं इस स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक की मनमानी पर रोक लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को इसी स्कूल के ग्राशिस के पूर्व सदस्य नंदू प्रसाद गुप्ता और सुरेश प्रसाद गुप्ता ने बीइइओ मुरारी […]

विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह स्थित महुलिया मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय में ग्राशिस और प्रबंधन समिति को भंग कर नयी समिति गठित करने एवं इस स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक की मनमानी पर रोक लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को इसी स्कूल के ग्राशिस के पूर्व सदस्य नंदू प्रसाद गुप्ता और सुरेश प्रसाद गुप्ता ने बीइइओ मुरारी शाही की गैर उपस्थिति में बीपीओ गौतम राणा को मांग पत्र सौंपा.

मांग पत्र में कहा गया है कि पूर्व में हम लोगों ने इस स्कूल में सड़ेगले मध्याह्न् भोजन बच्चों को परोसने का विरोध किया था, परंतु जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो हम दोनों सदस्यों ने पद से इस्तीफा दे दिया.

मांग पत्र में बीइइओ से कहा गया है कि बिहार की घटना को लेकर अधिकांश बच्चों को अभिभावक सहमे हैं. मांग की गयी है कि मध्याह्न् भोजन दालभात, खिचड़ी के बदले सूखा चावलदाल या फिर प्रति छात्र को पांच रुपये दिया जाये. मांग पत्र में 50-60 ग्रामीणों को हस्ताक्षर मौजूद हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola