East Singhbhum News : बासाडेरा-धारागिरी सड़क बदहाल, पर्यटक परेशान

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : बासाडेरा-धारागिरी सड़क बदहाल, पर्यटक परेशान

घाटशिला : विधायक सोमेश की पहल पर सड़क पर मिट्टी-मुरुम डालने का कार्य शुरू

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र बासाडेरा व धारागिरी जाने वाली सड़क की बदहाली ग्रामीणों व टेंपो चालकों की समस्या बनी हुई है. इससे पर्यटक सबसे अधिक परेशान हो रहे हैं. वर्ष 2019 में पूर्व विधायक स्व. रामदास सोरेन बासाडेरा आये थे. सबर परिवारों ने बताया कि बरसात में 20-22 परिवार मुख्य मार्ग से कट जाते हैं. आश्वासन के बाद पुलिया बनी, लेकिन सड़क निर्माण अधूरा है. ग्रामीण व टेंपो चालक अब भी इंतजार कर रहे हैं. बासाडेरा सबर बस्ती से बासाडेरा गांव व उमवि तक सड़क बनाने की दशकों पुरानी मांग है. पहले ग्रेड-वन सड़क बनी थी, जो अब बरसात में मिट्टी-मुरुम बहने से पत्थरों पर रह गयी. पर्यटकों को धारागिरी जलप्रपात पैदल जाना पड़ता है. ग्राम प्रधान गौर मोहन सिंह समेत लोगों ने जनप्रतिनिधियों को कई बार आवेदन दिये, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ. टेंपो चालकों की मांग पर स्थानीय विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने मिट्टी-मुरुम डालने का कार्य शुरू कराया. उन्होंने स्व. रामदास सोरेन काल में स्वीकृत चार किमी सड़क निर्माण पर भी पहल का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola