11 साल की विक्षिप्त बच्ची से बलात्कार

Published at :16 Jul 2013 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
11 साल की विक्षिप्त बच्ची से बलात्कार

– आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की हुई मेडिकल जांच– पीड़िता घर के बाहर घूम रही थी, तो भगत टुडू उसे फुसला कर ले गया– पुलिस ने कहा: भगत टुडू पीड़िता के घर आता जाता थाघाटशिला : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के कन्यालुका की 11 वर्षीय विक्षिप्त के साथ उसी गांव के भगत टुडू उर्फ बिदु टुडू ने […]

विज्ञापन

– आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की हुई मेडिकल जांच
– पीड़िता घर के बाहर घूम रही थी, तो भगत टुडू उसे फुसला कर ले गया
– पुलिस ने कहा: भगत टुडू पीड़िता के घर आता जाता था
घाटशिला : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के कन्यालुका की 11 वर्षीय विक्षिप्त के साथ उसी गांव के भगत टुडू उर्फ बिदु टुडू ने बलात्कार किया. गुड़ाबांदा पुलिस ने पीड़िता के पिता के बयान पर थाना में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

सोमवार को पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए घाटशिला के उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. प्राथमिकी के मुताबिक 28 अप्रैल को पीड़िता जब अकेले घर के बाहर घूम रही थी, तो भगत टुडू उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया.

जब पीड़िता देर तक अपने घर नहीं पहुंची, तो उसकी मां उसे लाने के लिए भगत टुडू के घर पहुंची. तब पुत्री ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी. इधर पुलिस का कहना कि भगत टुडू पीड़िता के घर आता जाता था. प्राथमिकी में लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण कटक और जमशेदपुर में इलाज कराये जाने की बात भी कही गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola