केंदाडीह में ग्रामीणों ने पकड़ा अजगर

मुसाबनी : तीन-चार अगस्त की रात एक अजगर सांप केंदाडीह गांव में घुस आया. अजगर ने एक बत्तख तथा दो मुर्गी को निगल गया. रात में ग्रामीणों ने उसे पकड़ा और सुबह वन विभाग को इसकी सूचना दी. रेंजर समीर कुमार अधिकारी के निर्देश पर वनपाल पवन चंद्र महतो के नेतृत्व में एक टीम केंदाडीह […]
मुसाबनी : तीन-चार अगस्त की रात एक अजगर सांप केंदाडीह गांव में घुस आया. अजगर ने एक बत्तख तथा दो मुर्गी को निगल गया. रात में ग्रामीणों ने उसे पकड़ा और सुबह वन विभाग को इसकी सूचना दी.
रेंजर समीर कुमार अधिकारी के निर्देश पर वनपाल पवन चंद्र महतो के नेतृत्व में एक टीम केंदाडीह पहुंची और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गये अजगर को अपने साथ लेकर वन क्षेत्र कार्यालय मुसाबनी पहुंचे. वन विभाग की टीम ने अजगर को फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के दुर्गाआटा बस्ती के बीहड़ में ले जाकर छोड़ दिया. वन विभाग के अनुसार अजगर शिडय़ूल ए श्रेणी का वन जीव है. इसका संरक्षण किया जा रहा है. अजगर की लंबाई करीब सात फीट थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




