कर्ज से परेशान व्यवसायी ने फांसी लगाकर दे दी जान
Updated at : 05 Jun 2019 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

गालूडीह : गलूडीह की बड़ाकुर्सी पंचायत के आमचुड़िया गांव में कर्ज के बोझ तले दबे व्यवसायी गणेश सिंह (32) ने अपने ही घर के पीछे नीम पेड़ के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मंगलवार की सुबह पेड़ से शव लटकाता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को […]
विज्ञापन
गालूडीह : गलूडीह की बड़ाकुर्सी पंचायत के आमचुड़िया गांव में कर्ज के बोझ तले दबे व्यवसायी गणेश सिंह (32) ने अपने ही घर के पीछे नीम पेड़ के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मंगलवार की सुबह पेड़ से शव लटकाता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गणेश सिंह कर्ज के कारण कई दिनों से तनाव में रहा रहा था. उसकी पत्नी छाया सिंह अपने मायके दीघा गयी थी.
पति की मौत की खबर मिलते ही तीन साल की बेटी के साथ वह ससुराल लौटी. छाया सिंह ने बताया कि उसके पति ने नन बैंकिग कंपनी बंधन बैंक, भाया बैंक से कुल 80 हजार रुपए का लोन लिया था. इस राशि से घर के आगे ही गल्ला दुकान खोली थी. इसी से परिवार चलता था. पैसे की कमी के कारण दुकान में सामान भी खत्म हो गये थे. लेकिन कर्ज चूकता नहीं हुआ.
प्रति सप्ताह नन बैंकिक कंपनी को ऋण का पैसा देना पड़ता था. इससे गणेश कई दिनों से तनाव में था. उसकी तबीयत भी खराब रहती थी. कर्ज के कारण अधिक तनाव के कारण उसने जान दे दी. पति की मौत से उसकी पत्नी का हाल बेहाल है. तीन साल की मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया. घटना स्थल पर सुबह में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




