चाकुलिया में बिजली गुल दर्जन भर परिवार हुए बेघर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2019 3:14 AM
चाकुलिया : आंधी से मालकुंडी और कालापाथर पंचायत समेत अन्य क्षेत्रों में करीब एक दर्जन घरों के छप्पर उड़ गये. मालकुंडी पंचायत के पुंदा में सोमबारी सबर, सनातन सबर, सिंदूर गौरी में मदन सबर, डोमरो में कैलाश चंद्र हेंब्रम के घर का छप्पर उड़ गया और घर क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश […]
चाकुलिया : आंधी से मालकुंडी और कालापाथर पंचायत समेत अन्य क्षेत्रों में करीब एक दर्जन घरों के छप्पर उड़ गये. मालकुंडी पंचायत के पुंदा में सोमबारी सबर, सनातन सबर, सिंदूर गौरी में मदन सबर, डोमरो में कैलाश चंद्र हेंब्रम के घर का छप्पर उड़ गया और घर क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश सदस्य समीर महंथी पुंदा गांव पहुंचे. उन्होंने प्रभावित परिवारों को तिरपाल दिया और आर्थिक मदद की. साथ में बंकिम महतो, त्रिलोचन राणा, मिथुन कर, दिलीप ओझा उपस्थित थे.
दूसरी ओर कालापाथर पंचायत के उदाल में घर की दीवार गिरने से मारुति वैन एवं बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी. उदाल के रामचंद्र मुर्मू, केशव कर्मकार, रंजीत नायक, फुलमनी मुर्मू के घर का छप्पर उड़ गया. सूचना पर पहुंचे जिला परिषद सदस्य शिवचरण हांसदा प्रभावित परिवारों से मिले. साथ ही बीडीओ लेखराज नाग से दूरभाष पर मदद पहुंचाने की बात कही. मौके पर शकीला मुर्मू, निपेन मांडी, स्वपन गोप उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










