जगन्नाथपुर : सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल

Updated at : 23 Mar 2019 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
जगन्नाथपुर : सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल

जगन्नाथपुर : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति घायल हो गये, जिन्हें जगन्नाथपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पहली घटना में इलाहाबाद से रिक्शे पर तीर्थ कर अपने घर नोवामुंडी डीवीसी जा रहे मंगल सिंह मुंडा (55 वर्ष) को जगन्नाथपुर-दामोदरपुर मुख्य मार्ग पर हाटगम्हरिया की ओर से तेजी से आ रही मोटरसाइकिल ने ठोकर […]

विज्ञापन

जगन्नाथपुर : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति घायल हो गये, जिन्हें जगन्नाथपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पहली घटना में इलाहाबाद से रिक्शे पर तीर्थ कर अपने घर नोवामुंडी डीवीसी जा रहे मंगल सिंह मुंडा (55 वर्ष) को जगन्नाथपुर-दामोदरपुर मुख्य मार्ग पर हाटगम्हरिया की ओर से तेजी से आ रही मोटरसाइकिल ने ठोकर मार दी.

इससे रिक्शा चालक मंगल सिंह मुंडा गिर कर जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे जगन्नाथपुर अस्पताल में भर्ती कराया. दूसरी दुर्घटना में डांगुवापोसी से सायकिल से अपने घर लंपाहेस्सा लौट रहे बुधराम लागुरी (25) को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बड़ानंदा स्कूल के पास धक्का मार दिया. इसमें बुधराम सड़क किनारे जख्मी होकर गिर गया. स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे जगन्नाथपुर अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक बतायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola