ट्रेलर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2019 1:47 AM
जैंतगढ़ : चंपुआ थानांतर्गत चंपुआ-क्योंझर मुख्य मार्ग पर चंद्रशेखर कॉलेज के पास मंगलवार सुबह आठ बजे अज्ञात ट्रेलर ने बाइक सवार ढोलाडीह निवासी दंपती को रौंद दिया, जिससे पत्नी बसंती गोप (45) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पति अमीन गोप गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव […]
जैंतगढ़ : चंपुआ थानांतर्गत चंपुआ-क्योंझर मुख्य मार्ग पर चंद्रशेखर कॉलेज के पास मंगलवार सुबह आठ बजे अज्ञात ट्रेलर ने बाइक सवार ढोलाडीह निवासी दंपती को रौंद दिया, जिससे पत्नी बसंती गोप (45) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पति अमीन गोप गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए तथा घायल अमीन गोप को अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से पूजा करने कालिका प्रसाद स्थित तारिणी मंदिर जा रहे थे.
इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें ठोकर मार दी, जिससे दोनों गिर गये. दुर्घटना में बंसती के सिर पर गंभीर चोट आयी तथा अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद ट्रेलर ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










