तीन दिनों से एमडीएम करने के बाद घर लौट जा रहे बच्चे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Feb 2019 1:27 AM
मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत सारंडा के प्राथमिक विद्यालय ममार में तीन दिनों से बिना किसी सूचना के शिक्षिका नदारद है. ऐसे में बच्चे स्कूल आते हैं और एमडीएम बनने तक खुद ही कक्षा ले रहे हैं. फिर भोजन करने के बाद घर लौट जा रहे हैं. मंगलवार को भी स्कूल में यही स्थिति देखने […]
मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत सारंडा के प्राथमिक विद्यालय ममार में तीन दिनों से बिना किसी सूचना के शिक्षिका नदारद है. ऐसे में बच्चे स्कूल आते हैं और एमडीएम बनने तक खुद ही कक्षा ले रहे हैं. फिर भोजन करने के बाद घर लौट जा रहे हैं. मंगलवार को भी स्कूल में यही स्थिति देखने को मिली. पाया गया कि शिक्षिका मुक्ति माला मिंज नदारद हैं. वहीं स्कूल की ही सीनियर कक्षा की एक छात्रा छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाती मिली. बच्चों से पूछने पर बताया गया कि टीचर शनिवार से ही स्कूल नहीं आ रही हैं.
स्कूल में एकमात्र रसोइया बीरन सुरीन मौके पर मौजूद मिलीं, जो बच्चो के लिए भात-सब्जी बनाने में मशगूल थीं. विद्यार्थियों ने बताया कि शिक्षिका के नहीं पर वे मध्याह्न भोजन खाकर घर लौट जा रहे हैं. इनके मुताबिक सीनियर कक्षा के छात्र जूनियर छात्रों को कुछ देर पढ़ा देते हैं. रसोइया बीरन ने बताया कि टीचर शनिवार से स्कूल नहीं आ रही है. उन्हें बच्चों को खाना खिलाकर छुट्टी कर देने को कहा गया है. गौरतलब है कि शिक्षा विभाग के नियमित अनुश्रवण नहीं करने के कारण प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति ऐसी है. इधर, मामले पर बीइइअो से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










