गुणवत्ता के साथ करें भवन का निर्माण, एइ दूर करायें खामियां

पोटका : पोटका विधायक मेनका सरदार ने मंगलवार को 3.20 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का औचक निरीक्षण किया. इसके तहत उन्होंने योजनास्थल पर कार्य कर रहे मजदूरों से कार्य एवं मजदूरी दर की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान पीलर निर्माण के लिए तैयार मिश्रण में कम […]
पोटका : पोटका विधायक मेनका सरदार ने मंगलवार को 3.20 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का औचक निरीक्षण किया. इसके तहत उन्होंने योजनास्थल पर कार्य कर रहे मजदूरों से कार्य एवं मजदूरी दर की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान पीलर निर्माण के लिए तैयार मिश्रण में कम सीमेंट डाले जाने की सूचना मिलने पर विधायक ने कार्यस्थल पर उपस्थित मुंशी फटकार लगाते हुए सुधार का निर्देश दिया एवं योजनास्थल से ही विभाग के सहायक अभियंता से काम की गुणवत्ता पर ध्यान देने का निर्देश दिया. मौके पर विधायक ने कहा कि विकास योजनाओं में कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इस कार्य में सुधार नहीं हुआ तो वे उच्चस्तर पर इसकी शिकायत करेंगी. इस अवसर पर बीडीओ पीसी दास, सीओ द्वारिका बैठा, विधायक प्रतिनिधि विभीषण सिंह सरदार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










