डंपर के धक्के से टेंपो क्षतिग्रस्त बाल-बाल बच गये सात यात्री

Updated at : 27 Jun 2018 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
डंपर के धक्के से टेंपो क्षतिग्रस्त  बाल-बाल बच गये सात यात्री

ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़ घंटों घेराव किया माफी मांगने पर छोड़ा, पुलिस हिरासत में ले गयी फोर लेन के निर्माण में एनएच 33 स्थित मोटल चौक पर अंडर पास नहीं बना है भाजपाइयों ने दिलीप बिल्डकॉन के पदाधिकारी से अवरोधक निर्माण की मांग की बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में एनएच-33 स्थित मोटल चौक पर […]

विज्ञापन

ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़ घंटों घेराव किया

माफी मांगने पर छोड़ा, पुलिस हिरासत में ले गयी
फोर लेन के निर्माण में एनएच 33 स्थित मोटल चौक पर अंडर पास नहीं बना है
भाजपाइयों ने दिलीप बिल्डकॉन के पदाधिकारी से अवरोधक निर्माण की मांग की
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में एनएच-33 स्थित मोटल चौक पर अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं. फोर लेन निर्माण में इस व्यस्त चौक पर अंडर पास नहीं बनाया गया है. इस कारण यहां तेज रफ्तार से वाहन गुजरते हैं. इस कारण दुर्घटनाएं हो रहीं हैं. मंगलवार को यहां तेज गति से आ रहे एक डंपर ने पीछे से टेंपो में धक्का मार दिया. इससे टेंपो पर सवार बैंड पार्टी के सात सदस्य बाल-बाल बच गये. हालांकि टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने डंपर चालक अरविंद नायक को पकड़ लिया. उसे कई घंटों पर घेरे रखा. हालांकि उसके माफी मांगने पर छोड़ दिया गया. सूचना पाकर पुलिस पहुंची. चालक को हिरासत में ले लिया.
चौक पर स्पीड ब्रेकर लगाने का आश्वासन: मौके पर भाजपा नेता गौरी शंकर महतो, कमल आचार्य, सुमित माइती, चेतन सिंह मुंडा आदि पहुंचे. फोरलेन का निर्माण कर रही दिलीप बिल्डकॉन के पदाधिकारी भी पहुंचे. भाजपाइयों ने उक्त स्थल पर अवरोधक निर्माण की मांग की, ताकि दुर्घटनाएं न हों. स्पीड ब्रेकर नहीं होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं. यह व्यस्त चौक है. पास में अंतर प्रांतीय बस पड़ाव है. अनेक यात्री वाहनें यहां से गुजरते हैं. बस पड़ाव में सैकड़ों यात्री हर रोज आना-जाना करते हैं. इसके अलावा गंधानाटा सड़क व बाजार जाने वाली सड़क भी उक्त स्थल पर एनएच-33 से मिलती हैं. पदाधिकारी ने कहा कि यहां पर स्पीड ब्रेकर लगाया जायेगा. इसके बाद लोग शांत हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola