पावर कम मिलने से बिजली में कटौती

गालूडीह : गोलमुरी डीवीसी से पावर कम मिलने से बिजली में काफी कटौती की जा रही है. धालभूमगढ़ ग्रिड के कर्मी ने बताया कि इस ग्रिड को करीब 80 मेगावाट बिजली चाहिए, परंतु मिल रहा महज 25 मेगावाट. इसी से रेलवे को भी बिजली आपूर्ति करना है, इसलिए बिजली में कटौती की जा रही है. […]
गालूडीह : गोलमुरी डीवीसी से पावर कम मिलने से बिजली में काफी कटौती की जा रही है. धालभूमगढ़ ग्रिड के कर्मी ने बताया कि इस ग्रिड को करीब 80 मेगावाट बिजली चाहिए, परंतु मिल रहा महज 25 मेगावाट. इसी से रेलवे को भी बिजली आपूर्ति करना है, इसलिए बिजली में कटौती की जा रही है.
उन्होंने बताया कि धालभूमगढ़ ग्रिड से कीताडीह ग्रिड, धालभूमगढ़, चाकुलिया,बहरोगाड़ा, ज्वालकांटा और रेलवे को बिजली दी जाती है. कीताडीह ग्रिड से ही गालूडीह और दामपाड़ा क्षेत्र को बिजली मिलती है. इस ग्रिड में दो फीडर है, जिसमें एक फीडर 24 घंटा चाल ू है. दूसरा बंद. एक फीडर से कभी गालूडीह, तो कभी दामपाड़ा क्षेत्र में एक-एक घंटे के अंतराल में बिजली आपूर्ति की जा रही है. पावर की कमी से बिजली संकट उत्पन्न हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




