झामुमो की सरकार बनी तो विलय मुक्त होंगे स्कूल

घाटशिला : घाटशिला के पूर्व उप प्रमुख सह झामुमो नेता जगदीश भकत ने गुरुवार को एक होटल में संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि झारखंड में झामुमो की सरकार बनती है तो विलय हुए स्कूलों को मुक्त किया जायेगा. श्री भकत ने कहा कि कुछ नेता अपने क्षेत्रों के स्कूल को विलय से मुक्त कराने में […]
घाटशिला : घाटशिला के पूर्व उप प्रमुख सह झामुमो नेता जगदीश भकत ने गुरुवार को एक होटल में संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि झारखंड में झामुमो की सरकार बनती है तो विलय हुए स्कूलों को मुक्त किया जायेगा. श्री भकत ने कहा कि कुछ नेता अपने क्षेत्रों के स्कूल को विलय से मुक्त कराने में विफल रहे हैं. स्कूल विलय के नाम पर दोहरी नीति नहीं चलेगी. जनता सब समझ रही है. काशिदा उत्क्रमित मध्य विद्यालय का बोर्ड मध्य विद्यालय में विलय किया गया है.
इस स्कूल में 678 विद्यार्थी थे. इस स्कूल को विलय से मुक्त कराने की दिशा में कोई पहल नहीं हुई. पावड़ा प्राथमिक विद्यालय का विलय हो गया. दयानंद प्राथमिक विद्यालय, हाथीजोबड़ा प्राथमिक विद्यालय समेत अन्य स्कूलों का विलय हुआ. झाड़बेड़ा प्राथमिक विद्यालय का विलय धालभूमगढ़ प्रखंड में किया गया है. इस मौके पर विकास मजूमदार, हरीश पाल, भवानी शंकर पाल समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




