नए टैक्स नियमों से न हों परेशान, ये 5 आसान फीचर्स बचाएंगे आपका समय

इंकम टैक्स फाइलिंग गाइड (Photo: Freepik)
Income Tax Filing Guide: इनकम टैक्स पोर्टल के नए बदलावों को समझना अब बहुत आसान है. आप इन 5 जरूरी 'Quick Links' का उपयोग करके टैक्स पेमेंट और ई-वेरिफिकेशन जैसे काम मिनटों में निपटा सकते हैं.
Income Tax Filing Guide: अगर आपने हाल ही में इनकम टैक्स पोर्टल पर लॉग-इन किया है, तो आपको बहुत कुछ बदला हुआ नजर आया होगा. नए टैक्स नियमों और पोर्टल के अपग्रेड होने के बाद अब टैक्स भरना पहले जैसा नहीं रहा है. सिस्टम को आसान तो बनाया गया है, लेकिन छोटी सी गलती आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है. आपकी मदद के लिए पोर्टल पर ‘Quick Links’ का एक सेक्शन है, जो इन 5 जरूरी कामों को मिनटों में निपटा देता है.
टैक्स पेमेंट में हो रही है उलझन?
टैक्स जमा करने के लिए अब आपको अलग-अलग जगह भटकने की जरूरत नहीं है. ‘e-Pay Tax’ फीचर के जरिए आप पुरानी और नई, दोनों टैक्स व्यवस्थाओं के तहत भुगतान कर सकते हैं. यहां नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और UPI जैसे कई ऑप्शंस मिलते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि सिस्टम खुद सही चालान चुनने में आपकी मदद करता है, जिससे गलती की गुंजाइश खत्म हो जाती है.
PAN कार्ड तुरंत चाहिए?
अगर आपके पास PAN कार्ड नहीं है या किसी परिवार वाले का बनवाना है, तो ‘Instant e-PAN’ सबसे बढ़िया टूल है. आधार कार्ड के जरिए आप बिना किसी कागजी कार्रवाई के तुरंत डिजिटल PAN प्राप्त कर सकते हैं. यह पूरी तरह फ्री है और PDF फॉर्मेट में मिलता है, जिसकी मान्यता फिजिकल कार्ड के बराबर ही होती है.
क्या रिटर्न भरकर काम खत्म हो गया?
ज्यादातर लोग सोचते हैं कि रिटर्न फाइल करना ही आखिरी कदम है, लेकिन ऐसा नहीं है. जब तक आप इसे ‘e-Verify’ नहीं करते, तब तक आपका रिटर्न अधूरा है. ‘e-Verify Return’ लिंक पर जाकर आप आधार OTP के जरिए इसे तुरंत वेरीफाई कर सकते हैं. याद रखें, बिना वेरिफिकेशन के न तो आपका रिटर्न प्रोसेस होगा और न ही रिफंड आएगा.
पेमेंट स्टेटस और आधार लिंकिंग का क्या?
टैक्स भरने के बाद उसका स्टेटस चेक करना न भूलें. ‘Know Tax Payment Status’ लिंक पर जाकर आप अपने PAN और 14 अंकों के चालान नंबर से पता कर सकते हैं कि पैसा सरकार तक पहुंचा या नहीं. इसके अलावा, ‘Link Aadhaar’ स्टेटस चेक करना भी अनिवार्य है. अगर PAN और आधार लिंक नहीं हैं, तो आप न तो रिटर्न फाइल कर पाएंगे और न ही अन्य बैंकिंग काम कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें: भारतीय फार्मा पर ट्रंप का ‘टैरिफ बम’, पेटेंट दवाओं पर 100% टैक्स, भारतीय जेनेरिक को मिली राहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




