14 साल के बाद भी आश्रितों को नौकरी व मुआवजा नहीं

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के डोंगादह में वर्ष 2004 में नक्सली हिंसा में मारे गये नागरिक सुरक्षा समिति के सदस्य दुंभी होनहागा व कांडे गोडसरा के आश्रितों को 14 साल बाद भी मुआवजा व नौकरी नहीं मिली है. मृतक कांडे गोडसरा के पिता सतीश चंद्र गोडसरा ने बताया कि सरकार की उपेक्षा के कारण […]
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के डोंगादह में वर्ष 2004 में नक्सली हिंसा में मारे गये नागरिक सुरक्षा समिति के सदस्य दुंभी होनहागा व कांडे गोडसरा के आश्रितों को 14 साल बाद भी मुआवजा व नौकरी नहीं मिली है. मृतक कांडे गोडसरा के पिता सतीश चंद्र गोडसरा ने बताया कि सरकार की उपेक्षा के कारण परिवार बदहाल स्थिति में है. उस समय मृतकों के आश्रितों को सिर्फ 50-50 रुपये मिले थे. इसके सिवा कुछ भी नहीं मिला है. पुलिस विभाग ने मुआवजा व एक-एक सदस्य को नौकरी देने का भरोसा दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




