20-25 फीट ऊपर से उड़कर युवक पर गिरा एस्बेस्टस, मौत

Updated at : 12 May 2018 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
20-25 फीट ऊपर से उड़कर युवक पर गिरा एस्बेस्टस, मौत

सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही हो गयी थी मौत बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की चिगड़ा पंचायत के बासदा निवासी एक युवक के सिर पर उड़ कर गिरे एस्बेस्टस से मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक झामुमो नेता परेश मुंडा के पुत्र सुमन कुमार सिंह (25) है. मौत की खबर सुन […]

विज्ञापन

सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही हो गयी थी मौत

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की चिगड़ा पंचायत के बासदा निवासी एक युवक के सिर पर उड़ कर गिरे एस्बेस्टस से मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक झामुमो नेता परेश मुंडा के पुत्र सुमन कुमार सिंह (25) है. मौत की खबर सुन कर मृतक के परिजन शोक में डूब गये. पिता परेश सिंह, मां राधा रानी सिंह, पत्नी नमीता सिंह और बहन कविता सिंह का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. मृतक के पिता ने बताया कि उसका पुत्र कोसाफालिया गांव के गोपाल पैड़ा से मिलने के लिए खेत की तरफ गया था. इसी दौरान अचानक तेज हवा चली और गिरिश पैड़ा नामक व्यक्ति के मशीन घर का एस्बेस्टस उड़ते हुए सुमन कुमार सिंह पर गिर गया. एडवेस्टस गिरने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया.
इसके बाद आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. यहां डॉ तिवारी ने जांच कर सुमन को मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. 25 से 30 फीट उड़ा था एस्बेस्टस : जानकारी के मुताबिक लगभग 3.45 बजे अचानक तेज हवा चली और गिरिश पैड़ा के मशीन घर का एस्बेस्टस 25 से 30 फीट ऊपर उड़ते हुए सुमन पर जा गिरा. एडवेस्टस गिरने से उसके सिर में भीतरी चोट लगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola