बहरागोड़ा : तैयार बारात नहीं निकली

चाकुलिया : चाकुलिया की बिरदोह पंचायत के अमलागोड़ा स्थित रेंगड़पहाड़ी गांव में शुक्रवार को प्रशासन ने शादी से कुछ घंटे पहले नाबालिग लड़की की शादी रोक दी. प्रशासन को कहीं से गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद बीडीओ ने प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी उत्तम कुमार दे को पुलिस बल के साथ रेंगड़पहाड़ी भेजा. इसके बाद […]
चाकुलिया : चाकुलिया की बिरदोह पंचायत के अमलागोड़ा स्थित रेंगड़पहाड़ी गांव में शुक्रवार को प्रशासन ने शादी से कुछ घंटे पहले नाबालिग लड़की की शादी रोक दी. प्रशासन को कहीं से गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद बीडीओ ने प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी उत्तम कुमार दे को पुलिस बल के साथ रेंगड़पहाड़ी भेजा. इसके बाद शादी रोक दी गयी. नाबालिग की शादी पश्चिम बंगाल के केदड़ा (झाड़ग्राम) के स्व बंकिम चंद्र महतो के पुत्र अजीत कुमार महतो के साथ होनी थी. शादी की तैयारी पूरी हो चुकी थी. वधू पक्ष ने शादी रोकने की बात फोन पर वर पक्ष को बतायी. इसके बाद बारात का आना कैंसल हो गया. दरअसल वर पक्ष बारात निकालने की पूरी तैयारी कर चुका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




