चाइल्ड लाइन के घाटशिला सब सेंटर कार्यालय फरवरी 2016 से कार्यरत

Updated at : 11 May 2018 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन के घाटशिला सब सेंटर कार्यालय फरवरी 2016 से कार्यरत

गालूडीह : चाइल्ड लाइन की सक्रियता से घाटशिला अनुमंडल में इस माह नौ नाबालिग की शादी रोकी गयी. बीते 26 व 27 अप्रैल को धालभूमगढ़ के रघुनाथडीह में दो नाबालिक लड़कियों की शादी रुकवायी गयी. 26 अप्रैल को मुंडा परिवार की एक नाबालिग की शादी रुकवायी गयी. वहीं 27 अप्रैल को महतो परिवार की एक […]

विज्ञापन

गालूडीह : चाइल्ड लाइन की सक्रियता से घाटशिला अनुमंडल में इस माह नौ नाबालिग की शादी रोकी गयी. बीते 26 व 27 अप्रैल को धालभूमगढ़ के रघुनाथडीह में दो नाबालिक लड़कियों की शादी रुकवायी गयी. 26 अप्रैल को मुंडा परिवार की एक नाबालिग की शादी रुकवायी गयी. वहीं 27 अप्रैल को महतो परिवार की एक नाबालिक लड़की की बेनाशोल में होने वाली शादी रुकवायी गयी. चाइल्ड लाइन के प्रखंड समन्वयक रंजन भकत और सदस्य पार्वती मुर्मू ने बताया कि इसी माह धालभूमगढ़ में चार, मुसाबनी, डुमरिया, गुड़ाबांदा क्षेत्र में चार और घाटशिला के गालूडीह में एक बाल विवाह रोका गया.

कुछ मामलो में कार्रवाई होने से समाज के लोग जागरूक हो रहे हैं.

टोल फ्री नंबर 1098 पर कॉल कर बाल विवाह की शिकायत करें
रंजन भकत ने बताया कि टोल फ्री नंबर 1098 पर कॉल कर कोई भी बाल विवाह की शिकायत दर्ज करा सकता है. शिकायत पर प्रखंड स्तर पर बने चाइल्ड सब सेंटर की टीम जांच करती है. नाबालिग का स्कूल सर्टिफिकेट से सही उम्र का पता लगाया जाता है. फिर पुलिस-प्रशासन की मदद से नाबालिग की शादी रुकवायी जाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola