आसना के 60 चापाकल खराब, विभाग मौन

Updated at : 11 May 2018 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
आसना के 60 चापाकल खराब, विभाग मौन

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की आसना पंचायत के 120 चापाकलों में 50 प्रतिशत खराब है. इससे ग्रामीण परेशान हैं. मुखिया महारानी मुर्मू ने सरकारी निर्देश से सभी कार्यों को करना है. चापाकल मरम्मत पर जल एवं स्वच्छता विभाग ध्यान नहीं दे रहा है. मरम्मत के लिए चापाकल खोलकर छोड़ दे रहा विभाग मुखिया ने बताया […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की आसना पंचायत के 120 चापाकलों में 50 प्रतिशत खराब है. इससे ग्रामीण परेशान हैं. मुखिया महारानी मुर्मू ने सरकारी निर्देश से सभी कार्यों को करना है. चापाकल मरम्मत पर जल एवं स्वच्छता विभाग ध्यान नहीं दे रहा है.

मरम्मत के लिए चापाकल खोलकर छोड़ दे रहा विभाग
मुखिया ने बताया कि पहाड़पुर गांव में नारायण सोरेन के घर के पास का चापाकल जल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मचारी मरम्मत के नाम पर खोलकर चले गये. इस चापाकल में पाइप की जरूरत है. पाइप नहीं होने से मरम्मत नहीं हो रही है.
पहाड़पुर गांव के नारायण मार्डी के पास विभाग चापाकल गाड़ा गया. इसमें पाइप लगाने की बात सामने आयी, इसे छोड़ कर विभाग चला गया.
गर्मी के कारण ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
ढाकपाथर में 7, बड़डीह में 50, छोटादाधिका में 8, लोहामालिया 3, पहाड़पुर में 4, आसना में 5, झाड़बेड़ा में 7, सिरिशबनी में 3 चापाकल खराब है. आसना पंचायत की सुशीला मुर्मू, अनिता मुर्मू, दुली मुर्मू, होलो मुर्मू, सुशीला मुर्मू ने बताया कि गर्मी के मौसम में चापानल खराब होने से परेशानी हो रही है. विभाग के जेइ रवि शंकर ने बताया कि चापाकलों की अभी साधारण मरम्मत होगी. विभाग के पास जबतक पर्याप्त मात्रा में पाइप नहीं आता है. तबतक कुछ कहना मुश्किल है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola