सांसद ने कहा कि सड़क के बन जाने से बीहड़ गांवों में भी वाहन दौड़ेंगे

Updated at : 11 May 2018 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि सड़क के बन जाने से बीहड़ गांवों में भी वाहन दौड़ेंगे

चाकुलिया : सांसद विद्युत वरण महतो गुरुवार को रांची में आयोजित झारखंड वन उपज सलाहकार समिति की बैठक के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिले और कई सड़कों के निर्माण को लेकर बातचीत की. सांसद ने कहा कि धालभूमगढ़ से गुड़ाबांदा के हड़ियान-जियान होते हुए गुड़ा पिकेट तक सड़क बनेगी. इसके अलावा डुमरिया से कवाली […]

विज्ञापन

चाकुलिया : सांसद विद्युत वरण महतो गुरुवार को रांची में आयोजित झारखंड वन उपज सलाहकार समिति की बैठक के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिले और कई सड़कों के निर्माण को लेकर बातचीत की. सांसद ने कहा कि धालभूमगढ़ से गुड़ाबांदा के हड़ियान-जियान होते हुए गुड़ा पिकेट तक सड़क बनेगी. इसके अलावा डुमरिया से कवाली तथा बहरागोड़ा के केवला से बामडोल तक सड़क का निर्माण होगा.

सांसद ने कहा कि शीघ्र ही इन प्रमुख सड़कों के निर्माण के स्वीकृति मिलेगी तथा निर्माण शुरू होगा. सांसद ने कहा कि धालभूमगढ़ से गुड़ाबांदा के गुड़ा पिकेट तक की सड़क महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़क है.
यह सड़क बीहड़ गांवों को जोड़ते हुए गुड़ा के पास डुमरिया-कैमा सड़क से मिलेगी. इस सड़क के बन जाने से बीहड़ गांवों में भी वाहन दौड़ेंगे और ग्रामीणों को लाभ होगा. ग्रामीणों को कम दूरी तय करनी पड़ेगी. समय की बचत होगी. उन्होंने कहा कि डुमरिया से कवाली तक की सड़क प्रमुख सड़क है. वहीं बहरागोड़ा के केवला से बामडोल तक की सड़क के निर्माण की मांग ग्रामीण काफी दिनों से कर रहे थे. इस सड़क का निर्माण भी होगा. सांसद ने लोक सभा क्षेत्र की कई अन्य प्रमुख सड़कों के निर्माण को लेकर भी मुख्यमंत्री से बातचीत की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola