बर्नीपाल में सड़क पर हो पुलिया का निर्माण : ग्रामीण

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की बनकांटा पंचायत के बर्नीपाल चौक स्थित आरइओ रोड से गांव तक सड़क पर पुलिया निर्माण की मांग ग्रामीणों ने विधायक कुणाल षाड़ंगी से की है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की अनाबद्ध निधि से पीसीसी का निर्माण हो रहा है. उक्त स्थल पर पहले लकड़ी की पुलिया थी. इससे पानी का बहाव […]
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की बनकांटा पंचायत के बर्नीपाल चौक स्थित आरइओ रोड से गांव तक सड़क पर पुलिया निर्माण की मांग ग्रामीणों ने विधायक कुणाल षाड़ंगी से की है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की अनाबद्ध निधि से पीसीसी का निर्माण हो रहा है. उक्त स्थल पर पहले लकड़ी की पुलिया थी. इससे पानी का बहाव हो जाता था. पीसीसी बनने के बाद पुलिया नहीं बनी तो पानी की निकासी नहीं होगी. बरसात में आसपास के खेत डूब जायेंगे. यहां पर एक पुलिया का निर्माण जरूरी है. विधायक कुणाल षाड़ंगी ने इसकी जानकारी विभाग के कार्यपालक अभियंता को दी. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि उक्त स्थल पर ह्यूम पाइप लगाये जायेंगे, ताकि पानी की निकासी हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




