खंडामौदा प्लस टू स्कूल में पेयजल संकट, दो चापाकल ठप
Updated at : 11 May 2018 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

स्कूल में छात्र-छात्राओं की संख्या 780 तीन में से दो चापाकल खराब, एक से निकलता है आयरन युक्त पानी बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा ओड़िया प्लस टू हाई स्कूल में विद्यार्थियों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है. भीषण गर्मी में जल संकट से विद्यार्थी परेशान हैं. मध्य विद्यालय के विलय के […]
विज्ञापन
स्कूल में छात्र-छात्राओं की संख्या 780
तीन में से दो चापाकल खराब, एक से निकलता है आयरन युक्त पानी
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा ओड़िया प्लस टू हाई स्कूल में विद्यार्थियों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है. भीषण गर्मी में जल संकट से विद्यार्थी परेशान हैं. मध्य विद्यालय के विलय के बाद स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या 780 हो गयी है.
स्कूल में तीन चापाकल हैं. इनमें से दो कई महीनों से खराब है. एक से आयरन युक्त पानी निकलता है. ऐसे में विद्यार्थियों के समक्ष पेयजल की समस्या है. संयोजिका को गांव से पानी लाकर मध्याह्न भोजन बनाना पड़ता है. विद्यार्थी अपने घर से पेयजल लाते हैं. चापाकल की मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है. शिक्षक हिमांशु प्रहराज ने कहा कि चापाकल मरम्मत के लिए सूचना दी गयी है. कोई पहल नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




