डुमरिया उर्दू प्रावि का विलय नहीं रुका, तो चार गांवों के अल्पसंख्यक करेंगे अनशन

डुमरिया : डुमरिया प्रखंड का एकमात्र उर्दू प्राथमिक विद्यालय को मध्य विद्यालय में विलय के खिलाफ अल्पसंख्यकों में विभाग के प्रति असंतोष है. गुरुवार को अल्पसंख्यकों ने मो सनाउल्ला अंसारी की अध्यक्षता में बैठक की. इसमें कहा गया कि प्रखंड के एकमात्र उर्दू स्कूल को हिंदी मध्य विद्यालय में विलय करने से अल्पसंख्यक अपनी मातृभाषा […]
डुमरिया : डुमरिया प्रखंड का एकमात्र उर्दू प्राथमिक विद्यालय को मध्य विद्यालय में विलय के खिलाफ अल्पसंख्यकों में विभाग के प्रति असंतोष है. गुरुवार को अल्पसंख्यकों ने मो सनाउल्ला अंसारी की अध्यक्षता में बैठक की. इसमें कहा गया कि प्रखंड के एकमात्र उर्दू स्कूल को हिंदी मध्य विद्यालय में विलय करने से अल्पसंख्यक अपनी मातृभाषा में पढ़ाई से वंचित हो जायेंगे. स्कूल का विलय रद्द नहीं हुआ तो चार गांव के लोग 11 मई से स्कूल परिसर में भूख हड़ताल पर बैठेंगे. ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल की स्थापना वर्ष 1955 में हुई थी. वर्तमान स्कूल में 35 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं. उर्दू पढ़ने के लिए प्रखंड में दूसरा स्कूल नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




