सिलिकोसिस से महिला की मौत पर महाल गंभीर

Updated at : 25 Jan 2018 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
सिलिकोसिस से महिला की मौत पर महाल गंभीर

मृतक मजदूरों के आश्रितों को मुआवजा, पुनर्वास और पीड़ित को मुआवजा की मांग गांव की पीड़ितों से मिलकर ली जानकारी, ग्रामीणों के साथ बैठक कर रखी अपनी बात धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ के जड़शोल गांव निवासी सिनगो मुर्मू की सिलिकोसिस से मौत मामले में बुधवार को माझी परगना महाल के कई पदाधिकारी गांव पहुंचे. सिनगो मुर्मू […]

विज्ञापन

मृतक मजदूरों के आश्रितों को मुआवजा, पुनर्वास और पीड़ित को मुआवजा की मांग

गांव की पीड़ितों से मिलकर ली जानकारी, ग्रामीणों के साथ बैठक कर रखी अपनी बात
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ के जड़शोल गांव निवासी सिनगो मुर्मू की सिलिकोसिस से मौत मामले में बुधवार को माझी परगना महाल के कई पदाधिकारी गांव पहुंचे. सिनगो मुर्मू के पुत्र विनोद मुर्मू से जानकारी ली. वहीं गांव की दूसरी महिला पीड़ित महिला कारमी मुर्मू (45) की जानकारी ली. कारमी मुर्मू ने बताया कि वह सफेद पत्थर फैक्टरी में काम करती थी. अभी खांसी की बीमारी से पीड़ित है. इतनी कमजोर है कि चल-फिर नहीं सकती है. टाटा में सरकारी अस्पताल में इलाज कराया. अभी नरसिंहगढ़ सरकारी अस्पताल से दवा लेती है. गांव के एकताल की सोमवारी मुंडा भी स्वांस रोग और खांसी से पीड़ित है. वह भी सफेद पत्थर फैक्टरी में काम करती थी. उन्होंने कहा कि सफेद पत्थर फैक्टरी में मजदूरी करने वाली जड़शोल के सालगे किस्कू, जासमी किस्कू, डुमकी किस्की की मौत हुई है.
सफेद पत्थर फैक्टरी में काम न करें ग्रामीण
महाल के पदाधिकारियों ने जड़शोल ग्राम प्रधान चंद्र मोहन मुर्मू की अध्यक्षता में ग्रामीणों के साथ बैठक की. इसमें कहा कि सफेद पत्थर फैक्टरी छोड़ कर अन्य जगह मजदूरी करें. महाल की टीम में भारत जाकात माझी परगना महाल के केंद्रीय सचिव राम चंद्र मुर्मू, जिला देश विचार सह प्रखंड अध्यक्ष बहादुर सोरेन, धालभूमगढ़ प्रखंड सचिव शांखो हांसदा, जिला सह कोषाध्यक्ष लुगू हांसदा, तरफ परगना कुनू राम टुडू, दशरथ हांसदा शामिल थे. जिला देश विचार सचिव सुधीर सोरेन ने बताया कि सफेद पत्थर फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों के फेफड़े की बीमारी, स्वांस की बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि मृतक मजदूरों के आश्रितों को मुआवजा, पुनर्वास और पीड़ित को मुआवजा मिले.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola