अफगानिस्तान में भूकंप से भारी तबाही, काबुल में 8 लोगों की मौत, उत्तर भारत में भी महसूस किए गए झटके

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 04 Apr 2026 7:23 AM

विज्ञापन

भूकंप, सांकेतिक फोटो

Earthquake: उत्तरी एवं पूर्वी अफगानिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में शुक्रवार देर रात 5.8 तीव्रता का भूकंप आया. जिससे काबुल में 8 लोगों की मौत हो गई. जबकि उत्तर प्रदेश में भी झटके महसूस किए गए.

विज्ञापन

Earthquake: भूकंप का केंद्र 180 किलोमीटर से अधिक की गहराई पर था. इसके झटके अफगानिस्तान और पाकिस्तान के एक बड़े हिस्से में महसूस किए गए। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस्लामाबाद, पेशावर, चित्राल, स्वात और शांगला के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए.

भूकंप का केंद्र हिंदूकुश पर्वतमाला में था

‘यूरो-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर’ और ‘यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे’ के अनुसार, शुक्रवार के भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के कुंदुज शहर से लगभग 150 किलोमीटर (93 मील) पूर्व में हिंदूकुश पर्वतमाला में था.

पाकिस्तान में भूकंप की तीव्रता 6.3 थी

पाकिस्तान के अधिकारियों ने भूकंप की तीव्रता 6.3 बताई है. अधिकारियों ने कहा कि भूकंप के कारण पाकिस्तान के किसी भी हिस्से में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए

दिल्ली, जम्मू कश्मीर, पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर भारत में कई स्थानों पर शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए. भूकंप के कारण किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

भूकंप की तीव्रता 5.9

भूकंप की तीव्रता 5.9 थी. उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में 36.398 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.878 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था. उन्होंने बताया कि भूकंप की गहराई 150 किलोमीटर थी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola