तमिलनाडु के सीएम विजय ने मारा यूटर्न, पहले TNCJP के प्रोटेस्ट में छात्रों को शामिल होने से रोका, फिर आदेश लिया वापस

Updated:
विज्ञापन

तमिलनाडु के सीएम विजय

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तमिलनाडु के कॉलेज एजुकेशन डिपार्टमेंट ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया था कि वे कॉलेजों के स्टूडेंट्स और युवाओं को लेफ्ट पार्टियों और तमिलनाडु कॉकरोच जनता पार्टी (TNCJP) द्वारा आयोजित किए गए प्रोटेस्ट में शामिल होने से रोकें. इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए थे, लेकिन कुछ ही समय बाद डिपार्टमेंट ने ऑर्डर वापस ले लिया.

विज्ञापन

तमिलनाडु का कॉलेज एजुकेशन डिपार्टमेंट मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के अधीन है. आदेश वापस लिए जाने से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. विपक्ष इस मसले को लेकर सरकार पर प्रहार कर रहा है.

विज्ञापन

सरकार ने छात्रों को प्रोटेस्ट में शामिल होने से रोकने का दिया था आदेश

सरकार ने अपना आदेश वापस ले लिया है जबकि पहले के आदेश में अधिकारियों से कहा गया था कि वे स्टूडेंट्स और युवाओं को ऐसे प्रोटेस्ट में शामिल होने से रोकने के लिए उचित एक्शन लें. नोटिस में कहा गया था कि मामला बहुत अर्जेंट है.कॉलेजिएट एजुकेशन की जॉइंट डायरेक्टर सिंथिया सेल्वी पी ने कहा कि इस मामले पर डिपार्टमेंट का पहले का आदेश वापस ले लिया गया है.

कॉकरोच जनता पार्टी से अलग है TNCJP

TNCJP तमिलनाडु का एक ग्रुप है, जो खुद को कॉकरोच जनता पार्टीसे प्रेरित बताता है,लेकिन साथ ही वह दावा भी करता है कि उनकी अपनी अलग आइडेंटिटी है. यह ग्रुप चुनाव आयोग के पास पहुंचा है और रीजनल पॉलिटिकल पार्टी के तौर पर रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क किया है. इस ग्रुप को तमिलनाडु के वकील सी ब्रह्मा बालासुब्रमण्यम लीड कर रहे हैं. इस पार्टी के मेंबर का कहना है कि वे राज्य में सोशल जस्टिस और मजदूरों, स्टूडेंट्स और किसानों के अधिकारों जैसे मुद्दों पर फोकस करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें :सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया- NEET एग्जाम का सिस्टम फूलप्रूफ है, उसे तोड़ना मुश्किल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola