Video: आवारा कुत्तों से परेशान 'डॉग' पहुंचा जनसुनवाई, कलेक्टर के पास सीट पर बैठ हिलाता रहा सिर, चौंके लोग
एक युवक कुत्ते की ड्रेस पहनाकर जनसुनवाई में पहुंचे नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष
आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या से परेशान खंडवा में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष ने एक युवक को कुत्ते की ड्रेस पहनाकर जनसुनवाई में पहुंचा. कलेक्टर से सामने रखी अपनी मांग.
मध्य प्रदेश के खंडवा में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक के खिलाफ नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया. प्रशासन से कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर वे एक युवक को कुत्ते की ड्रेस पहनाकर जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने बैठ गए. इस दौरान कुत्ते की ड्रेस पहने युवक कलेक्टर के सामने बैठा रहा और लगातार सिर हिलाता रहा. जिसे वीडियो में साफ देखा जा सकता है.
आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने से लोग हैं परेशान
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी लोग इसे शेयर कर रहे हैं. वहीं, इस मामले को लेकर दीपक राठौर का कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने से लोग परेशान हैं और कई जगहों पर कुत्तों के काटने की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं.
ये भी पढ़ें: Video: बिना फ्रंट व्हील साइकिल, एक ही पहिए पर सनीद कर रहें हैं केरल से नेपाल तक का सफर
प्रशासन का ध्यान खींचने अपनाया ये तरीका
उनका आरोप है कि नगर निगम और प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई. इसी को लेकर उन्होंने प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए यह अनोखा तरीका अपनाया.
ये भी पढ़ें: ‘सेल्फ डिफेंस में जान से मार सकते हैं?’ वायरल वीडियो के दावे के बीच जानिए भारत का कानून क्या कहता है
आवारा कुत्तों की समस्या के स्थाई समाधान की मांग
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह प्रदर्शन सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि शहर के लोगों की समस्या को प्रशासन तक गंभीरता से पहुंचाने के लिए किया गया है. उनका कहना है कि आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए, ताकि आम लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को राहत मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपक कुमार गुप्ता
दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








