केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को अस्पताल से मिली छुट्टी, AIIMS में हुई थी एंजियोप्लास्टी

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, फोटो- एएनआई

JP Nadda Health Updates: एंजियोप्लास्टी के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की सेहत में सुधार है. उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. 17 अगस्त को AIIMS दिल्ली में उनका इलाज हुआ था और डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा था.

विज्ञापन

JP Nadda Health Updates: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को AIIMS दिल्ली से छुट्टी दे दी गई है. 17 अगस्त को उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी. इसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था. अस्पताल के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है. तबीयत में सुधार के बाद अब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.

17 अगस्त को हुई थी एंजियोप्लास्टी

AIIMS की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, जेपी नड्डा की 17 अगस्त 2026 को एंजियोप्लास्टी की गई थी. प्रक्रिया के बाद उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी में रखा गया था. उनकी हालत लगातार स्थिर बताई जा रही थी.

13 अगस्त को महसूस हुई थी बेचैनी

जेपी नड्डा को 13 अगस्त की शाम बेचैनी महसूस हुई थी. इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की. उनकी सेहत की स्थिति जानने के लिए कई टेस्ट किए गए, जिनमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल थी.

14 अगस्त को AIIMS में हुए थे भर्ती

जांच के बाद नड्डा को 14 अगस्त को AIIMS दिल्ली के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया था. उस समय अस्पताल ने बताया था कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है.

एंजियोप्लास्टी के बाद अब अस्पताल से छुट्टी

17 अगस्त को एंजियोप्लास्टी के बाद नड्डा कुछ समय तक डॉक्टरों की निगरानी में रहे. अब उनकी सेहत में सुधार के बाद AIIMS दिल्ली से छुट्टी दे दी गई है.

नेताओं ने की थी जल्द स्वस्थ होने की कामना

जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी की जानकारी सामने आने के बाद कई नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी. गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की थी. गुजरात के ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स मंत्री ऋषिकेश पटेल ने भी नड्डा के जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की थी.

Also Read: तमिलनाडु: इलाज के लिए मिलेंगे 25 लाख रुपये! CM विजय ने रखा हेल्थ इंश्योरेंस 5 गुना बढ़ाने का प्रस्ताव


विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola