सीमा थापा के परिजन हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचे

Updated at : 25 Jan 2018 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
सीमा थापा के परिजन हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचे

मुसाबनी : प्रशासन की पहल पर स्वयंसेवी संस्था शक्ति वाहिनी की मदद से सीमा थापा के परिजन हवाई जहाज से बुधवार को नयी दिल्ली पहुंच गये. सुबह सीमा लामा के भाई संजू थापा एवं दीदी सरिता गुरूंग को मुसाबनी नंबर एक से रांची हवाई अड्डा रवाना किया गया. मौके पर डीएसपी अजीत कुमार विमल, झामुमो […]

विज्ञापन

मुसाबनी : प्रशासन की पहल पर स्वयंसेवी संस्था शक्ति वाहिनी की मदद से सीमा थापा के परिजन हवाई जहाज से बुधवार को नयी दिल्ली पहुंच गये. सुबह सीमा लामा के भाई संजू थापा एवं दीदी सरिता गुरूंग को मुसाबनी नंबर एक से रांची हवाई अड्डा रवाना किया गया.

मौके पर डीएसपी अजीत कुमार विमल, झामुमो नेता कान्हु सामंत, मुखिया प्रधान सोरेन, रवींद्र नाथ मार्डी उपस्थित थे. डीएसपी ने दोनों को रांची रवाना किया.
रांची में संस्था के लोगों ने दोनों को हवाई जहाज में बैठाया तथा दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों नयी दिल्ली पहुंचे. वहां झारखंड भवन में दोनों को पहुंचाया गया. बीडीओ संतोष गुप्ता ने कहा कि झारखंड भवन के सीइओ राखाल चंद्र बेसरा दिल्ली पुलिस के साथ संपर्क कर सीमा थापा के अस्पताल में मौत के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करेंगे. शव के पोस्टमार्टम के
बाद परिजनों को सीमा थापा की लाश सौंपा जायेगा. बीडीओ ने कहा प्रशासन मृतक सीमा थापा के परिजनों को हर संभव मदद करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola