दुर्घटना में डीएवी के प्राचार्य की मौत, चालक गंभीर

Updated at : 16 Nov 2017 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में डीएवी के प्राचार्य की मौत, चालक गंभीर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के केशरदा के पास एनएच 33 पर बुधवार अहले सुबह हुई सड़क दुर्घटना में बहरागोड़ा टीपीएस डीएवी स्कूल के प्राचार्य शशि कुमार पांडेय (57 वर्ष) की मौत हो गयी. वहीं, चालक शत्रुध्न महतो गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राचार्य बुधवार को एनडी ग्रोवर जयंती समारोह में शामिल होने रांची जा रहे […]

विज्ञापन
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के केशरदा के पास एनएच 33 पर बुधवार अहले सुबह हुई सड़क दुर्घटना में बहरागोड़ा टीपीएस डीएवी स्कूल के प्राचार्य शशि कुमार पांडेय (57 वर्ष) की मौत हो गयी. वहीं, चालक शत्रुध्न महतो गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राचार्य बुधवार को एनडी ग्रोवर जयंती समारोह में शामिल होने रांची जा रहे थे. एसके पांडेय की मारुति वैन ने एनएच पर खड़े एक ट्रेलर को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया. वैन के अगले हिस्से के परखचे उड़ गये. मौके पर जमा हुए लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया. यहां से दोनों को टीएमएच रेफर किया गया. रास्ते में एसके पांडेय ने दम तोड़ दिया. सूचना पाकर विधायक कुणाल षाड़ंगी टीएमएच पहुंचे.
डीएवी के निदेशक पहुंचे टीएमएच: घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएवी रांची जोन के निदेशक एसके लूथरा सहित कई प्राचार्य टीएमएच पहुंचे.टीएमएच से आकर सभी शशिकांत पांडेय के परिजनों से मिले. मूल रूप से छपरा निवासी एसके पांडेय छोटा गोविंदपुर के कैलाशनगर, जमशेदपुर में रहते थे. फिलहाल वे बहरागोड़ा में एक किराया के मकान में पत्नी ज्योति पांडेय तथा पुत्र दयाल कुमार पांडेय के साथ रहते थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola