हर माह 10 किलो कम मिल रहा अनाज मांगने पर गाली और केस की धमकी

Updated at : 29 Oct 2017 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
हर माह 10 किलो कम मिल रहा अनाज मांगने पर गाली और केस की धमकी

डुमरिया से 40 किलोमीटर दूर अनुमंडल कार्यालय साइकिल से पहुंचे कार्डधारी, कहा एसडीओ को आवेदन देकर राशन दुकान की शिकायत की घाटशिला : डुमरिया प्रखंड की खैरबनी पंचायत के कार्डधारियों ने शनिवार को एसडीओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया. कार्डधारी साइकिल से 40 किलोमीटर दूर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. एसडीओ अरविंद कुमार लाल को आवेदन देकर डुमरिया […]

विज्ञापन

डुमरिया से 40 किलोमीटर दूर अनुमंडल कार्यालय साइकिल से पहुंचे कार्डधारी, कहा

एसडीओ को आवेदन देकर राशन दुकान की शिकायत की
घाटशिला : डुमरिया प्रखंड की खैरबनी पंचायत के कार्डधारियों ने शनिवार को एसडीओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया. कार्डधारी साइकिल से 40 किलोमीटर दूर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. एसडीओ अरविंद कुमार लाल को आवेदन देकर डुमरिया की माली बाहा महिला समिति पर मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद 10 किलो कम चावल देने की शिकायत की. कार्डधारियों ने कहा कि तीन माह से 10 किलो चावल कम मिल रहा है. सितंबर में राशन दुकान की अध्यक्ष, सचिव और सदस्यों ने कहा कि इस माह कम चावल का उठाव हुआ है. उन्हें अक्तूबर में 10 किलो चावल दिया जायेगा. अब सितंबर का बकाया 10 किलो चावल मांगने पर गाली-गलौज की गयी.
कार्डधारियों को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गयी. दुकान में चावल का सही से वजन नहीं किया जाता है. कार्डधारियों को पहले एक साथ इ पॉश मशीन में पंचिंग करवा लिया जाता है. इसके बाद में चावल वितरण किया जाता है. किसी-किसी कार्डधारी को कम चावल मिलता है. दुकानदार चावल की कालाबाजारी करता है.
वर्ष 2017 में एक बार बांटी गयी चीनी : वर्ष 2017 में चीनी का वितरण एक बार किया गया है. पिछले तीन माह से कार्डधारियों का 10 किलो चावल जमा रखा गया है. बाबूराम मुर्मू द्वारा घर से चावल का वितरण किया जा रहा है. केरोसिन दो लीटर प्रति माह दिया जाता है. अक्तूबर माह का 5 किलो प्रति कार्डधारी काटा गया.
एसडीओ से जांच कर कार्रवाई की मांग
कार्डधारियों ने एसडीओ से मामले की जांच कर कार्डधारियों को सही मात्रा में चावल दिलाने या कार्ड अन्य दुकान में स्थानांतरित करने की मांग की. एसडीओ ने कहा कि वे मामले को देखते हैं. आवेदन में कादे हेंब्रम, पांडू बांड्रा, मकुरू बांडरा, लुदू बानरा, धानो मुर्मू, कापरा मुर्मू, दुलारी मार्डी, बासी माहली, सबीता पातर, कारना सोरेन, रायमात सोरेन, कुनी बांडरा, गुरुवारी बांड्रा समेत 34 कार्डधारियों के अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर अंकित हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola