एनएच किनारे लाइन होटलों में शराब बिक्री से आक्रोश

Updated at : 26 Oct 2017 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
एनएच किनारे लाइन होटलों में शराब बिक्री से आक्रोश

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में एनएच-33 व छह के किनारे स्थित लाइन होटलों में अवैध शराब की बिक्री से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. इसकी शिकायत 181 पर की गयी है. इसके बाद आबकारी विभाग व स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की. विदित हो कि एनएच के किनारे यहां कई प्रमुख शिक्षण संस्थाएं हैं. बहरागोड़ा प्लस […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में एनएच-33 व छह के किनारे स्थित लाइन होटलों में अवैध शराब की बिक्री से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. इसकी शिकायत 181 पर की गयी है. इसके बाद आबकारी विभाग व स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की. विदित हो कि एनएच के किनारे यहां कई प्रमुख शिक्षण संस्थाएं हैं.

बहरागोड़ा प्लस टू विद्यालय, बहरागोड़ा कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, टीपीएस पब्लिक डीएवी स्कूल समेत अन्य कई शिक्षण संस्थाएं हैं. इन शिक्षण संस्थाओं के आसपास के कई लाइन होटलों में पश्चिम बंगाल से मंगायी गयी शराब की बिक्री धड़ल्ले से होती है. विशेष शाखा की रिपोर्ट के बाद आबकारी विभाग तथा स्थानीय प्रशासन ने लाइन होटलों में छापामारी अभियान चलाना शुरू किया. इसके कारण कुछ होटलों में दिन में की जी रही शराब की बिक्री तो बंद कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola