आसना : पीएम आवास के 12 लाभुकों पर थाने में सनहा दर्ज
Updated at : 25 Oct 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन

बीडीओ के बयान पर दर्ज किया गया मामला सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप तीन नोटिस भेजने के बावजूद निर्माण में रुचि नहीं दिखायी लाभुकों पर महत्वाकांक्षी योजना में बाधा पहुंचाने का आरोप घाटशिला : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत आसना में प्रधानमंत्री आवास योजना के 12 लाभुकों के खिलाफ बीडीओ संजय पांडेय ने थाने में सनहा […]
विज्ञापन
बीडीओ के बयान पर दर्ज किया गया मामला
सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप
तीन नोटिस भेजने के बावजूद निर्माण में रुचि नहीं दिखायी
लाभुकों पर महत्वाकांक्षी योजना में बाधा पहुंचाने का आरोप
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत आसना में प्रधानमंत्री आवास योजना के 12 लाभुकों के खिलाफ बीडीओ संजय पांडेय ने थाने में सनहा दर्ज कराया है. बीडीओ ने सनहा में बताया है कि आसना के 12 लाभुक पीएम आवास योजना निर्माण में रुचि नहीं ले रहे हैं. लाभुकों को तीन-तीन बार नोटिस जारी किया गया. इसके बावजूद लाभुकों ने पीएम आवास योजना निर्माण में रुचि नहीं ली. इसके कारण उनके खिलाफ थाना में सनहा दर्ज कराया गया है. सनहा में कहा गया है कि लाभुकों ने पीएम आवास योजना के तहत उपलब्ध राशि के समतुल्य भी आवास का कार्य नहीं किया है. लाभुकों इस महत्वाकांक्षी योजना में बाधा पहुंचा रहे हैं.
सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों के लिए 14 नवंबर तिथि निर्धारित की है, ताकि आवास का कार्य पूर्ण होने पर गृह प्रवेश कराया जा सके. सनहा में कहा गया है कि सरकारी राशि गटकने और दुरुपयोग करने के कारण थाना में लाभुकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




