‘राशन व आधार कार्ड के नाम पर दुकानदारी चला रहे प्रज्ञा केंद्र’
Updated at : 25 Oct 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला में पंचायत प्रतिनिधि और निगरानी समिति के साथ बैठक बीडीओ ने कहा – सवालों से नहीं होगा, लिखित शिकायत करें घाटशिला : घाटशिला प्रखंड परिसर स्थित लोहिया भवन में मंगलवार को पंचायत प्रतिनिधियों और निगरानी समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रमुख हीरामनी मुर्मू ने की. इसमें बीडीओ संजय पांडेय ने कहा कि पंचायत […]
विज्ञापन
घाटशिला में पंचायत प्रतिनिधि और निगरानी समिति के साथ बैठक
बीडीओ ने कहा – सवालों से नहीं होगा, लिखित शिकायत करें
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड परिसर स्थित लोहिया भवन में मंगलवार को पंचायत प्रतिनिधियों और निगरानी समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रमुख हीरामनी मुर्मू ने की. इसमें बीडीओ संजय पांडेय ने कहा कि पंचायत समिति के सवालों का कोई आधार नहीं है. प्रज्ञा केंद्र में अगर लोग लिखित शिकायत करें, तो निश्चित रूप से प्रशासन केंद्र में ताला जड़वा सकता है. धरमबहाल पंचायत समिति सदस्य बुद्धेश्वर मार्डी ने कहा राशन कार्ड, आधार कार्ड के नाम पर लोगों का शोषण किया जा रहा है. प्रज्ञा केंद्र वाले दुकानदारी चला रहे हैं. इस व्यवस्था में जब तक बदलाव नहीं होगा, तब तक सरकार, प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों पर अंगुली उठते रहेंगे.
राशनिंग व्यवस्था में सुधार जरूरी : मौके पर निगरानी समिति के सदस्य हराधन सिंह ने कहा सरकार के निर्देशानुसार कितने प्रज्ञा केंद्र वाले पंचायत में बैठते हैं. बीडीओ ने कहा जितने जगहों पर भवन की सुविधा बेहतर है. 15 पंचायत भवन में प्रज्ञा केंद्र स्थानांतरित हो गया है. संजय तिवारी ने कहा कि राशनिंग व्यवस्था में सुधार की जरूरत है. आदिम जनजाति को प्रतिमाह मुख्यमंत्री डाकिया योजना का खाद्यान नहीं पहुंच रहा है. जिस पंचायत में उपभोक्ता हैं. उसी पंचायत में राशन कार्डधारी को टैग करें. एमओ फेलिप आनंद कुमार एक्का ने कहा कि डुमरिया, मुसाबनी और घाटशिला में खाद्यान्न आपूर्ति कार्यालय सेंटर है. यहां पर प्रतिमाह में लगभग 1500 बैग मुख्यमंत्री डाकिया योजना खाद्यान्न तैयार होता है. एमओ ने कहा कि जन वितरण प्रणाली व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में निश्चित रूप से पहल की जायेगी.
बैठक में कमल बेरा, मोची राम भूमिज, नवीन साव, भास्कर नायक, कीना राम सोरेन, आदरी दंडपाट, निर्मला शुक्ला, अनंता महतो, माला दे, अंजली मार्डी, खुदी राम हांसदा समेत पंचायत समिति सदस्य और निगरानी समिति के सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




