मेढ़िया के किसान सीओ से मिले, मांगा मुआवजा

मुसाबनी : सोमवार को मेढ़िया के ग्राम प्रधान विक्रम हांसदा के नेतृत्व में मेढ़िया के किसान सीओ से मिल कर मऊभंडार कंपनी के विषैली गैस से हुई धान की फसल की क्षति का मुआवजा देने की मांग की. आवेदन में दस सितंबर को मेढ़िया ग्राम की ओर से धरम अखड़ा में आयोजित विशेष ग्रामसभा में […]
मुसाबनी : सोमवार को मेढ़िया के ग्राम प्रधान विक्रम हांसदा के नेतृत्व में मेढ़िया के किसान सीओ से मिल कर मऊभंडार कंपनी के विषैली गैस से हुई धान की फसल की क्षति का मुआवजा देने की मांग की. आवेदन में दस सितंबर को मेढ़िया ग्राम की ओर से धरम अखड़ा में आयोजित विशेष ग्रामसभा में उपस्थित करीब 80 किसानों की हस्ताक्षर युक्त कॉपी सीओ को सौंपी गयी. ज्ञापन में कहा गया है कि आइसीसी कारखाना से छोड़े गये गैस से गांव के लगभग सभी किसानों के फसल झुलस गये हैं.
कहा गया है कि मेढ़िया में 80 किसानों के दो सौ एकड़ में लगी धान की फसल बर्बाद हो गयी है. इससे किसानों के समक्ष संकट पैदा हो गया है. किसानों ने केसीसी ऋण लेकर खेती की थी. फसल बर्बाद होने से ऋण की अदायगी तथा किसानों को साल भर परिवार चलाने में दिक्कत होगी. सीओ साधुचरण देवघम ने कहा इस संबंध में एचसीएल प्रबंधन से बात की जायेगी.
अंचल कार्यालय फसल की क्षति का आकलन कर कार्रवाई करेगा. मौके पर ठाकुर मुर्मू, कालीचरण किस्कू, रविंद्र नाथ किस्कू, सुभाष हांसदा, रामसाय मार्डी, शिव चरण हांसदा, गौरा लाल मार्डी, चंद्राय मुर्मू, लव मुर्मू, मान सिंह किस्कू, विशाल मार्डी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




