15 ट्रक खाद्यान्न गायब मामले में डेढ़ साल बाद जांच शुरू

घाटशिला : फरवरी, 2016 में घाटशिला के एसएफसी गोदाम से 15 ट्रक खाद्यान्न कालाबाजारी व गोदाम प्रबंधक हरि लाल राम की मौत मामले की जांच डेढ़ वर्ष बाद शुरू हो गयी है. घाटशिला के कार्यपालक दंडाधिकारी देवेंद्र कुमार दास ने मामले की जांच शुरू की है. श्री दास चार सितंबर को चाकुलिया के एफसीआइ गोदाम […]
घाटशिला : फरवरी, 2016 में घाटशिला के एसएफसी गोदाम से 15 ट्रक खाद्यान्न कालाबाजारी व गोदाम प्रबंधक हरि लाल राम की मौत मामले की जांच डेढ़ वर्ष बाद शुरू हो गयी है. घाटशिला के कार्यपालक दंडाधिकारी देवेंद्र कुमार दास ने मामले की जांच शुरू की है. श्री दास चार सितंबर को चाकुलिया के एफसीआइ गोदाम पहुंचे.
उन्होंने एफसीआइ प्रबंधक से खाद्यान्न के उठाव की विस्तृत जानकारी मांगी. जांच पदाधिकारी अभी कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं. परसुडीह (जमशेदपुर) के राहरगोड़ा के विनोद कुमार ने 10 मार्च 2016 को खाद्य व आपूर्ति मंत्री सरयू राय को पत्र सौंप कर इसकी शिकायत की थी. श्री राय के आदेश पर जांच के लिए खाद्य सार्वजनिन व उपभोक्ता मामले के विभाग के सचिव विनय चौबे ने 11 मार्च 2016 को उपायुक्त को जांच का आदेश दिया. जांच प्रतिवेदन 14 मार्च 2016 तक उपलब्ध कराने को कहा. सचिव विनय चौबे ने 27 जुलाई 2017 को उपायुक्त को पत्र लिखा. इसमें कहा कि 11 मार्च 2016, 18 मार्च 2016,
17 मई 2016 और 7 अक्तूबर 2016 के पत्रों से मांगी गयी सूचना अबतक नहीं मिली है. जिला दंडाधिकारी व उपायुक्त कार्यालय ने 8 अगस्त 2017 के तहत जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कार्यालय से 27 अप्रैल 2016 के तहत घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी को जांच का आदेश दिया है. एसडीओ ने मामले की जांच के लिए कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार दास तथा सीओ राजेंद्र सिंह को आदेश दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




