काशिदा : खुले रेलगेट से पार कर गयी मालगाड़ी, ग्रामीणों का हंगामा

Updated at : 03 Sep 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
काशिदा : खुले रेलगेट से पार कर गयी मालगाड़ी, ग्रामीणों का हंगामा

घाटशिला : घाटशिला के काशिदा रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन की लापरवाही से शनिवार की शाम गेट खुला रहते अप ट्रैक से मालगाड़ी पार कर गयी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि गाड़ी पार होने के बाद गेटमैन में फाटक गिरा दिया. इसे लेकर ग्रामीणों ने गेटमैन से जानकारी मांगी. हालांकि गेटमैन ने आरोप को गलत […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के काशिदा रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन की लापरवाही से शनिवार की शाम गेट खुला रहते अप ट्रैक से मालगाड़ी पार कर गयी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि गाड़ी पार होने के बाद गेटमैन में फाटक गिरा दिया. इसे लेकर ग्रामीणों ने गेटमैन से जानकारी मांगी. हालांकि गेटमैन ने आरोप को गलत बताया.

गेटमैन ने कहा कि उसने समय पर फाटक गिरा दिया था. इसे लेकर ग्रामीणों ने पूर्व केबिन में जाकर हंगामा मचाया. ग्रामीणों ने पूर्वी केबिन के कर्मचारियों को बताया कि यह केबिन में कार्यरत कर्मचारियों की लापरवाही है. अगर कोई दुर्घटना हो जाती, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता. क्रॉसिंग बंद नहीं होना यहां के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है. ग्रामीणों ने बताया कि शाम 6.50 से 7 बजे के बीच अप ट्रैक से एक मालगाड़ी तेजी से पार कर गयी. जबकि रेलवे फाटक नहीं गिराया गया था.

जैसे ही गेटमैन को अपनी गलती की जानकारी मिली, उसने तुरंत गेट गिरा दिया. इस मामले में घाटशिला रेलवे स्टेशन में कार्यरत कर्मचारी से जानकारी ली गयी. उन्होंने बताया कि मालगाड़ी जब जा रही थी. उस समय फाटक बंद था. ग्रामीणों का आरोप गलत है. दूसरी तरफ पूर्वी केबिन में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि फाटक के पास काम चल रहा है. ऐसे में गेट खुला होने का सवाल ही नहीं उठता है.

ग्रामीणों का आरोप- गाड़ी जाने के बाद फाटक गिराया गया
पूर्व केबिन में ग्रामीणों ने किया हंगामा, कहा दुर्घटना हो जाती तो
रेल अधिकारियों ने ग्रामीणों के आरोप को पूरी तरह गलत बताया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola