सजदे में झुके सिर, देश में अमन की मांगी दुआ

Updated at : 03 Sep 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
सजदे में झुके सिर, देश में अमन की मांगी दुआ

घाटशिला व मऊभंडार की मस्जिदों में पढ़ी गयी बकरीद की नमाज घाटशिला : घाटशिला व मऊभंडार की मस्जिदों में शनिवार को बकरीद की नमाज पढ़ी गयी. मुसलिम बस्ती स्थित जामा मस्जिद में एम रहमान, नवाबकोठी के कामगार साह मस्जिद में मो जियाउद्दीन, मस्जिद अलखैर में एम नसीम और फूलपाल मस्जिद में मो मुमताज ने नमाज […]

विज्ञापन

घाटशिला व मऊभंडार की मस्जिदों में पढ़ी गयी बकरीद की नमाज

घाटशिला : घाटशिला व मऊभंडार की मस्जिदों में शनिवार को बकरीद की नमाज पढ़ी गयी. मुसलिम बस्ती स्थित जामा मस्जिद में एम रहमान, नवाबकोठी के कामगार साह मस्जिद में मो जियाउद्दीन, मस्जिद अलखैर में एम नसीम और फूलपाल मस्जिद में मो मुमताज ने नमाज अदा करायी. मुसलिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दी. पुलिस बल की व्यवस्था की गयी थी. समुदाय के लोगों ने गरीबों के बीच वस्त्र और राशि दान की.
बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए किया चंदा : मऊभंडार मस्जिद में नमाज के बाद बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए चंदा इकट्ठा किया गया. मस्जिद गेट के पास जाबिर अली ने बाढ़ पीड़ितों के लिए चंदा किया. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद और सचिव तैबय मो अली सहित अन्य मौजूद थे.
चाकुलिया. चाकुलिया में शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद पर्व मनाया गया. ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गयी. मौलाना अब्दुल अजीज ने नमाज अदा करायी. नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर बकरीद की बधाई दी. थाना प्रभारी सृष्टिधर महतो ईदगाह पहुंचे. इस अवसर पर मो सुलतान, सलीम खान, असगर हुसैन, मो गुलाब, मो रशीद, मो शमीम, नूर मोहम्मद, मो साजिद आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola