कॉलेज के कर्मचारी गरमी से रहे बेहाल

Updated at : 01 Sep 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
कॉलेज के कर्मचारी गरमी से रहे बेहाल

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज का डीजी सेट गुरुवार को अचानक खराब हो गया. उस समय कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती ओबी रूम में शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ बैठक कर रही थीं. उन्होंने सवा घंटे शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ बैठक की. इस दौरान विद्युत आपूर्ति भी बाधित थी. डीजी सेट खराब होने से […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज का डीजी सेट गुरुवार को अचानक खराब हो गया. उस समय कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती ओबी रूम में शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ बैठक कर रही थीं. उन्होंने सवा घंटे शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ बैठक की. इस दौरान विद्युत आपूर्ति भी बाधित थी. डीजी सेट खराब होने से ओबी रूम में बैठे शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी गरमी से बेहाल रहे. कॉलेज के प्राचार्य डॉ बिनोद कुमार ने बताया कि डीजी सेट खराब होने से समस्या उत्पन्न हो गयी है. डीजे सेट बनाने वाले अभियंता को एक सितंबर को कॉलेज बुलाया गया है. ताकि डीजी सेट की मरम्मत की जा सके. उन्होंने कहा कि अभी नैक का काम चल रहा है. ऐसी स्थिति में डीजी सेट खराब होना कॉलेज के लिए बड़ी समस्या उत्पन्न कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola