अगस्त में सहायक गोदाम प्रबंधक ने डीलरों को मैनुअल एसआइओ दिया

चाकुलिया : चाकुलिया के एसएफसी गोदाम से डोर डिलेवरी सिस्टम के तहत अगस्त तक के चावल और गेहूं का उठाव लगभग पूरा हो गया है. कुछ डीलर उठाव से वंचित हैं. अंत्योदय कार्ड धारियों को 35 किलो प्रति कार्ड व पीएच कार्ड में प्रति यूनिट पांच किलो चावल देने का सख्त निर्देश आपूर्ति विभाग ने […]
चाकुलिया : चाकुलिया के एसएफसी गोदाम से डोर डिलेवरी सिस्टम के तहत अगस्त तक के चावल और गेहूं का उठाव लगभग पूरा हो गया है. कुछ डीलर उठाव से वंचित हैं. अंत्योदय कार्ड धारियों को 35 किलो प्रति कार्ड व पीएच कार्ड में प्रति यूनिट पांच किलो चावल देने का सख्त निर्देश आपूर्ति विभाग ने दिया है. वहीं नगर पंचायत क्षेत्र में डीलरों को अंत्योदय कार्ड में प्रति कार्ड 35 किलो व पीएच कार्ड में पांच किलो (तीन किलो चावल और दो किलो गेहूं) देने का निर्देश है.
कुछ डीलरों ने जुलाई के चावल का उठाव कर वितरण नहीं किया है. शिकायत मिलने के बाद ऐसे डीलरों को भी जुलाई का अनाज वितरण करने का निर्देश दिया गया है. खबरों के मुताबिक जिन डीलरों की ई-पॉश मशीन में शेष अनाज का भंडार दशार्या गया है, उन्हें इस मात्रा को घटा कर अनाज दिया गया है. ऐसे डीलरों को सही मात्रा में अनाज वितरण करने का आदेश दिया गया है. उनके भंडार में शेष भंडार जोड़ने से आवंटन के मुताबिक अनाज शेष है. प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने स्पष्ट आदेश दिया है कि कोई भी डीलर कम मात्रा में अनाज का वितरण नहीं करे. कम अनाज वितरण करने की शिकायत मिली, तो डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




